कब तक होता रहेगा निर्भया का रेप, कब मिलेगा इंसाफ?

by Mahima Bhatnagar
rape

रेप यानि बलात्कार ये एक ऐसा अपराध है जिसकी संख्या दुनिया में हो रहे अपराधों में सबसे ज्यादा है। आंकड़ो की बात करें तो दुनिया में हर साल ना जाने कितने रेप केस दर्ज होते हैं, और अब तो ऐसा लगता है कि, हम सब इस शब्द को सुनने के आदि हो गए हैं। मगर 16 दिसंबर 2012 की रात को दिल्ली की सड़को पर इस शब्द का ऐसा दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया जिसने हर किसी की रूह को झंकझोर कर रख दिया। लेकिन आज हम आपको 16 दिसंबर की रात के अपराध के बारे में नहीं बल्कि उन रेप केस के बारे में भी आपको बताएंगे जिसने बर्बरता की सारी हदे पार कर दी।

इसे भी पढ़ें: निर्भया के हत्यारों को फांसी देने की तैयारी शुरू?

आइयें अब तक के उन रेप केस पर नजर डालते हैं जिन्होंने देश को हिला कर रख दिया

हैदराबाद रेप केस 27 नवंबर 2019– पूरे देश को हिलाकर रख देने वाला हैदराबाद की डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामला सबके लिए खौफ का मंजर बन गया। पहले रेप और उसके बाद हत्या ऐसी बर्बरता जिसने हर व्यक्ति को झंकझोर कर रख दिया। इस मामले को लेकर कोई कुछ सवाल या जवाब नहीं कर पाया। बिना गलती के ये हालत ना हीं उस लड़की ने सोची होगी और ना ही हम से किसी ने।

अलीगढ़ रेप केस 23 जून 2019– आजकल पैसा लोगों के जीवन में कितना मायने रखता है इसे हम भी जानते हैं और आप भी, लेकिन 10 रूपये के लिए किसी मासूम का रेप करना। जी हां 10 रूपये के पीछे एक व्यक्ति ने एक मासूस को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया और शरीर को क्षत-विक्षत कर कचरे के ढेर में फेंक दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन इस घटना के कारण देशभर में आक्रोश देखने को मिला था।

इसे भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: उन्नाव में सामने आई हैदराबाद जैसी हैवानियत, गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया

कठुआ रेप केस 10 जनवरी 2018– 8 साल की बच्ची जो सुबह अपने घर से निकली और एक हफ्ते बाद उसके घरवालों को उसकी लाश मिली। वो भी संदिग्ध हालत में जब उसका मेडिकल करवाया गया तो उसमें सामने आया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। और पत्थरों से मारकर उसकी हत्या की गई है। आरोपी पकड़े गए लेकिन उनमें से 3 को उम्रकैद और अन्य 3 को 5-5 साल की सजा सुनाई गई।

burning

उन्नाव रेप केस 4 जून 2017– 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। इंसाफ पाने के लिए 8 अप्रैल 2018 को उसने सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने प्रदर्शन किया। लेकिन आखिर में उसे क्या मिला एक दर्दनाक मौत। जिसने भी उसकी बॉडी को देखा वो हैरान रह गया, कि इंसाफ की मांग करते-करते आज वो बिना किसी गलती के इस हालत में इस दुनिया से चली गई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार: अब आपको इतने सस्ते में मिलेगी मेडिकल और खाने की सुविधा

ना जाने कितनी लड़कियां हैं जो इस दरिंदगी का शिकार होती हैं, ना जाने कितनी निर्भया इंसाफ की मांग करती है लेकिन उन्हें मिलती क्या है मौत लेकिन ये कब तक ?  इंसाफ मांगने पर गुनहगारो को सख्त से सख्त सजा क्यो नहीं दी जाती। ताकि आने वाले समय में कोई भी लड़की अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके।