इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में होगा बहुत कुछ नया

by Mahima Bhatnagar
republic day parade

नई दिल्ली। इस साल की गणतंत्र दिवस की परेड में आपको बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। जिसको देखकर आप अपनी कुर्सी पर बैठ नहीं पाएंगे। बल्कि खड़े होकर उनके लिए तालियां मारेगें। इस बार आर्मी में शामिल किए गए हथियारों के अलावा महिला अर्द्धसैनिक बल द्वारा मार्च और सभी पुरुष टीमों का नेतृत्व महिला ऑफिसर करेंगी। बोफोर्स के आने के 30 साल बाद पहली बार आर्मी एम777 और के9 वज्र का प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, प्रियंका गांधी को कांग्रेस में मिली ये गद्दी

इन चीजों को किया जाएगा शामिल

मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने बताया कि, पहली बार परेड में आर्मी अपनी नई आर्टिलरी का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा भारत में ही बनी के9 वज्र का प्रदर्शन किया जाएगा।इसका निर्माण एल ऐंड टी ने पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ के तहत किया था।’

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया सुभाष चंद्र बोस संग्रहालय का उद्धाटन

परेड में दिखाई देगी महिला शक्ति

परेड में बड़े-बड़े हथियारों के अलावा परेड में मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी महिला शक्ति। पहली बार महिला अर्द्धसैनिकों की टुकड़ी परेड में हिस्सा लेगी। यह टुकड़ी असम राइफल का हिस्सा है, जो देश का सबसे पुराना अर्द्धसैनिक बल है। इस टुकड़ी का नेतृत्व मेजर खुशबू कंवर करेंगी।

इसे भी पढ़ें: इस कुत्ते की रोड ट्रिप के हैं लोग फैन, वीडियो वायरल