जेल से ही रंगदारी वसूलता है यह अपराधी !

by TrendingNews Desk

जेल में बंद विधान पार्षद रीतलाल यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं| दरअसल कुछ दिन पहले ही पटना से नालंदा के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था| गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान उस युवक ने जो खुलासे किए वो पुलिस के लिए चौंकाने वाले थे| गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो जेल में बंद विधान पार्षद रीतलाल यादव के इशारे पर रंगदारी वसूलने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है| उसके बयान के बाद पुलिस अब बेउर जेल में बंद रीतलाल यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है| गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि रीतलाल जेल से ही बैठकर रंगदारी वसूलने का प्लान तैयार करता है और अपने गुर्गों से उसे अमल करवाता है| आरोप ये भी है कि वो जेल से ही टेंडर प्रक्रिया पर नजर रखता है और वह कुल टेंडर का कुछ परसेंट वो रंगदारी के तौर पर वसूलता है|
इसके साथ ही रितलाल यादव के खिलाफ जेल में फोन रखने व अन्‍य आरोप भी लगे हैं| इन्ही सब आरोपों के आधार पर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है |