आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने की कांग्रेस की तारीफ, कही ये बात

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा है कि, कांग्रेस की बदौलत देश की स्वंतत्रता के लिए सारे देश में एक आंदोलन खड़ा हुआ। उस वक्त कांग्रेस से जुड़कर देश की आजादी में योगदान देने वाले त्यागी महापुरूषों की प्रेरणा आज भी लोगों के जीवन को प्रेरित करती है।

इसे भी पढ़ें: इस बीमारी के कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार

संघ के बारे में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए यहां आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘‘भविष्य का भारत : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दृष्टिकोण’’ के पहले दिन मोहन भागवत ने संघ की शुरुआत और उसके कामकाज के तरीके को लेकर विस्तार से जानकारी दी और कहा कि संघ के जैसा संगठन दुनिया में दूसरा नहीं है। भागवत ने संघ की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ ही उन मसलों पर भी राय रखी। जिन्हें लेकर अक्सर उस पर सवाल उठाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: ये क्या… शादी में दुल्हे के दोस्तों ने गिफ्ट किया 5 लीटर पेट्रोल

बीजेपी पर रिमोट कंट्रोल से नियंत्रण नहीं

संघ प्रमुख ने करीब डेढ घंटे के संबोधन में यह साफ किया कि उनका संगठन अपना प्रभुत्व नहीं चाहता। उन्होंने कहा, “अगर संघ के प्रभुत्व के कारण कोई बदलाव होगा तो यह संघ की पराजय होगी। हिन्दू समाज की सामूहिक शक्ति के कारण बदलाव आना चाहिए।” भाजपा पर रिमोट कंट्रोल से नियंत्रण और संघ में महिलाओं की कम भागीदारी को लेकर उठाए जाने वाले सवालों पर भी मोहन भागवत ने स्थिति स्पष्ट की।

इसे भी पढ़ें: रेवाड़ी गैंगरेप मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी