आज भारत आएंगे रुसी राष्ट्रपति पुतिन, फाइनल होगी ये डील

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा दो दिन की है। इस यात्रा के दौराम रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता हो सकता है। पुतिन अपनी भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: कीर्ति आजाद के बिगड़े बोल, सरकारी अधिकारी को कही ये बात

राष्ट्रपति पुतिन आज शाम भारत पहुंचेंगे, जिसके बाद वो शुक्रवार को पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध के मद्देनजर कच्चे तेल की स्थिति समेत विभिन्न द्विपक्षीय क्षेत्रीय एंव अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 200 मरीज निकाले गए सुरक्षित

19वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता रूसी रक्षा कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध की पृष्टभूमि में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की भी समीक्षा कर सकते हैं। पुतिन की भारत यात्रा के दौरान मुख्य जोर एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौते पर केंद्रित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचकर समाप्त हुई किसान क्रांति यात्रा, वापस लौट रहे हैं घर

रूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा था कि इस यात्रा की मुख्य विशेषता एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौते पर दस्तखत करना होगा और यह करार पांच अरब डॉलर की राशि से ज्यादा का होगा। पुतिन के शीर्ष विदेश नीति सलाहकार युरी उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपति चार अक्टूबर को भारत रवाना हो रहे हैं और इस दौरान एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए समझौते पर जोर होगा।