भोजपुरी गायक को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड

by TrendingNews Desk

अर्से बाद बिहार के लोकसंगीत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है| राज्य के चर्चित लोक गायक और गीतकार ब्रजकिशोर दूबे का चयन देश को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड के लिए किया गया है| उन्हें राष्ट्रपित द्वारा सम्मानित किया जाएगा| साल 1954 से हर साल दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए ब्रजकिशोर दूबे का चयन संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद की गुवाहाटी में पिछले दिनों हुई बैठक में किया गया| संगीत,नृत्य,रंगमंच,पारंपरिक लोक संगीत,ट्राइबल संगीत और पपेट्री के क्षेत्र में देशभर के 43 कला प्रतिभाओं का चयन साल 2016 के संगीत नाटक अकादमी अवार्ड के लिए किया गया है|

मूल रुप से भोजपुर निवासी ब्रजकिशोर दूबे ने लंबे संघर्ष के बाद एक कुशल लोकगायक और एक सफल गीतकार की पहचान बनायी है| भोजपुरी अकादमी से रिटायर दूबे करीब 35 सालों से लोकगायक और गीतकार के रुप में सक्रिय हैं| राज्य सरकार से बिहार कला सम्मान प्राप्त ब्रजकिशोर दूबे के सैंकड़ों गीतों को दूसरे गायकों ने अपनी आवाज दी है|