शैलेश नहीं हुए पेश!

by TrendingNews Desk

बेनामी संपत्ति और कर चोरी के आरोपों का सामना कर रहे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी और दामाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं| मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को बुधवार को आयकर विभाग के समक्ष अपना पक्ष रखना था,लेकिन वो हाजिर नहीं हुए| इसके चलते आयकर विभाग ने शैलेश पर दस हजार रुपए पेनाल्टी लगाते हुए ताजा समन जारी कर 13 जून को पेश होने को कहा है| आयकर विभाग की जानकारी के मुताबिक शैलेश को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होना था,लेकिन वो हाजिर नहीं हुए| इससे पहले मीसा भी इस मामले  में आयकर विभाग के सामने नहीं पहुंची थी,इसलिए उन पर भी विभाग ने दस हजार की पेनाल्टी लगाने का नोटिस जारी किया था| विभाग ने आयकर कानून की धारा 131 के तहत समन का पालन न करने पर यह पेनाल्टी लगाने का नोटिस दिया है| मीसा को विभाग ने 12 जून को पेश होने को कहा है|