पुलिसिया कार्रवाई में सैंकड़ों धंधेबाज गिरफ्तार!

by TrendingNews Desk

राज्य में शराबबंदी को लागू करने के लिए राज्य सरकरा कमर कस चुकी है| राज्य की पुलिस एक्शन में है और पुलिस की कड़ाई का परिणाम भी देखने को मिल रहा है| पटना पुलिस द्वारा ‘ऑपेरश विश्वास’ के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाए जा रहे अभियान में कुल 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है| गिरफ्तार लोगों के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है| ऑपरेशन विश्वास के तहत पुलिस लगातार अभियान चला रही है जिसमें अभी तक कुल मिलाकर 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है| गिरफ्तार लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं| साथ ही अलग-अलग जगहों पर हजारों लीटर देसीऔर विदेशी शराब की खेप को नष्ट किया है|

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले में खुद गंभीर हैं कुछ दिनों पहले ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर शराब के कारोबार पर रोक लगाने का निर्देश दिया था| सीएम के इस निर्देश के बाद से ही शराब माफियाओं पर कार्रवाई तेज कर दी गई है और धंधेबाजों को गिरफ्तार किया जा रहा है|