पितृपक्ष में इन 7 जगहों पर करें श्राद्ध, मिलेगा पुण्य

by Mahima Bhatnagar
Pitrupaksha

पितृपक्ष से तो सभी वाकिफ होंगे। इन्हें श्राद्ध भी कहा जाता है। इस दौरान पुरखों की आत्मा की शांति के लिए कई कार्य किये जाते हैं जैसे पिंडदान, पंडितों को भोजन करवाना एवं पक्षियों को भोजन करवाना। ऐसा माना जाता है कि अगर पितृपक्ष के दौरान पक्षियों को पितरों के पसंद का भोजन कराया जाता है तो वह भोजन पितरों तक पहुँच जाता है।

इसे भी पढ़ें: जानें: पितरों से पशु-पक्षियों का क्या है संबंध?

पितृपक्ष के दौरान इन सात जगहों पर करना चाहिए पिंडदान:

1.गया:

gaya

गया बिहार के फल्गु तट पर बसा है। यहाँ भगवान् राम और माता सीता ने राजा दशरथ की आत्मा की शांति हेतु पिंडदान किये थे। तभी से यहाँ पिंडदान का महत्व है।

2.हरिद्वार:

haridwar

हरिद्वार के नारायणी शिला की बहुत मान्यता है और यहाँ पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है एवं उन्हें मोक्ष्य की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: कृष्णा जन्माष्टमी: भगवान श्री कृष्णा का जन्मदिवस, जाने इस पर्व के बारें में

3.वाराणसी:

varanasi

वाराणसी को भगवान् शिव की पवित्र नगरी माना जाता है। बनारस के घाट पर अस्थि विसर्जन एवं श्राद्ध किये जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: कुर्बानी का त्यौहार : मुसलमानों ने मनाया ईद उल अज़हा

4.बद्रीनाथ:

badrinath

बद्रीनाथ चारों धामों में से एक है एवं मान्यता है कि यहाँ पिंडदान करने से पुरखों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। पिंडदान के लिए यह एक पवित्र एवं महत्वपूर्ण स्थान है।

5. प्रयागराज

allahbad

प्रागराज को संगम भी कहा जाता है एवं संगम पर पितरों का तर्पण बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यहाँ पितरों के तर्पण से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

6. मथुरा:

Mathura

मथुरा भगवान कृष्‍ण की जन्मभूमि है इसलिए इसे पुण्य भूमि भी कहा जाता है। यहाँ वायुतीर्थ पर पिंडदान पर पपिण्डदान की प्रथा का चलन है।

7. जगन्‍नाथ पुरी

jagannathpuri

जगन्‍नाथ पुरी पवत्र स्थल है एवं चारों धाम में से एक है। यहाँ पिंडदान की अलग ही प्रथा है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए यहाँ पूजा की जाती जिससे पितरों को मोक्ष प्राप्त हो।

ये सभी स्थल बहुत ही पवित्र और प्रसिद्द हैं एवं इन सभी पवित्र स्थलों पर पुरखों के श्राद्ध करने से ज्यादा पुण्य मिलने की बात मानी जाती है। श्राद्ध का अर्थ होता है अपने पितरों, देवताओं एवं वंश के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट करना। पिंडदान को मोक्ष प्राप्ति का सबसे उत्तम तरीका माना गया है। पिंडदान के द्वारा पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं पूजा अर्चना की जाती है।