Loc पर घिरा पाक, भारत ने तबाह की 5 चौकियां

by Mahima Bhatnagar
indian army

नई दिल्ली। Loc पर इस समय हालात गंभीर बने हुए है। क्योंकि मंगलवार सुबह से ही पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी हो रही है। सेना इस गोलीबारी का लगातार जवाब दे रही है।

इसे भी पढ़ें: एयर स्ट्राइक पर सरकार का बयान- ना सेना, ना सिविलियन सिर्फ आतंकी हैं टारगेट

पाकिस्तान ने किया टैंक का इस्तेमाल

भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही गोलीबारी के कारण हालात दिन पर दिन तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पाकिस्तान ने तो सियालकोट सेक्टर में भारत पर हमला करने के लिए टैंक का भी इस्तेमाल किया। जिसमें 10 भारतीय जवान घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: भारत का दम… पाकिस्तान पर गिराए बम

बालाकोट, चकोटी समेत 13 आतंकी ठिकानों पर हुई एयरस्ट्राईक के बाद पाकिस्तान की ओर से LoC पर सीजफायर का उल्लंघन मंगलवार पूरी रात और बुधवार सुबह भी किया गया। पाकिस्तान की ओर से मनजोत पुंछ, नौशेरा राजौरी, अखनूर और सियालकोट सेक्टरों में गोलीबारी और मोर्टार दागे गए। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद डरे पाकिस्तान ने सियालकोट सेक्टर में टैंक का भी इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा अटैक पर केजरीवाल का बयान, 40 के बदले 400 की जान

भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान

पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलीबारी का भारत कड़ा जवाब दे रहा है। भारतीय सेना की ओर से की जा रही गोलीबारी में पाकिस्तान के 5 पोस्ट तबाह हो गए हैं। इसके अलावा कई पाकिस्तानी रेंजर्स घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय सेना दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान की इस हरकत से 10 भारतीय जवान घायल हो गए और पुंछ सेक्टर में दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही दो आम लोगों के घायल होने की भी खबर है। गोलीबारी के कारण राजौरी में सरहद से सटे 5 किलोमीटर के इलाके में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही 5वीं, 6वीं और 7वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: नदियों का पानी रोकने पर बौखलाया पाकिस्तान, कही ये बात

पंजाब में भी तनाव बरकरार

वहीं, पंजाब में भी भारत से सटी सीमा पर तनाव बरकरार है। कैप्टन सरकार ने सीमा पर तैनात तहसीलदारों की छुट्टियां रद्द की है। आज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सरहद का दौरा करेंगे। सीमा प्रहरियों को किसी भी घटना से फौरन निपटने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया गया है।