दिनदहाड़े पुजारी की हत्या!

by TrendingNews Desk

राज्य में पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर नहीं आ रहे हैं| ताजा मामला सिवान का है जहां अपराधियों ने एक मंदिर के पुजारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी| ये घटना नगर थाना के आगू छपरा इलाके का है| जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने रविवार की सुबह मुक्ति धाम के पुजारी कृष्ण बाबा को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और एक के बाद एक कर के पांच गोलियां मारीं|
घटना को लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है| फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है| पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है|