विवादित पोस्ट ने पकड़ा तूल,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

by TrendingNews Desk

किशनगंज में सोशल साइट पर एक नाबालिग लड़के ने विवादित पोस्ट कर दिया| पोस्ट के बाद मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है| दरअसल लड़के ने विवादित पोस्ट में अपने अकाउंट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पोस्ट कर दिया| इस पोस्ट के बाद कुछ ही देर में लोगों में आक्रोश फैलने लगा और नाराज लोग लिखने वाले लड़के की गिरफ्तारी की मांग करने लगे| मामला बिगड़ता देख पुलिस हरकत में आयी और जिले के एसपी ने खुद इस मामले में गंभीरता दिखाई| पुलिस ने कुछ लोगों को बुलाकर मामले के बारे में पूछताछ की और ये पता लगाने की कोशिश की कि ये अकाउंट फर्जी तो नहीं है| लेकिन पुलिस की पूछताछ में जिस लड़के ने ये पोस्ट किया था उसके बारे में जानकारी मिली| उसके बाद उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया|
पुलिस ने बताया कि लड़के का फेसबुक एकाउंट फर्जी नहीं है। लड़के की उम्र 15 साल है।