… नहीं रहे पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी, लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी अब हमारे बीच नहीं रहे। वह 89 साल के थे। बताया जा रहा है कि, वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर डॉक्टर ने उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, कई लोग घायल

डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी डायललिसिस हो रही थी। लेकिन उनका दिल सभी तरह काम नहीं कर रहा था। जिसके कारण उनकी हालत दिन पर दिन और नाजुक होती जा रही थी।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को और मजबूत किया। वह गरीबों और वंचित लोगों की एक मजबूत आवाज थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: अब फोन पर दिखाएं अपना डीएल और गाड़ी के कागजात

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी सांसद पार्टी लाइन से हटकर उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।’

इसे भी पढ़ें: मंजू वर्मा के इस्तीजे के बाद कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा को सौंपा गया समाज कल्याण मंत्रालय