यादों में जिंदा है हवा-हवाई

by TrendingNews Desk

नई दिल्ली। अपनी एक्टिंग के हुनर से लोगों को दिवाना बनाने वाली चांदनी। अब आसमान से अपनी चमक दिखाती है। हम बात कर रहे हैंं श्रीदेवी की जिनको आज हमारे बीच में से गए हुए पूरा एक साल हो गया। उनकी याद आज हम आपके दिलों में ताजा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर इस तरह करें अपने पार्टनर को इंप्रेस

श्रीदेवी की यादें

श्रीदेवी एक ऐसी कलाकार थी, जिन्होंने अपने आप को कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत की। एक ऐसे मुकाम पर पहुंची जहां पहुंचने के लिए लोग सोचते-सोचते पीछे हट जाते हैं। लेकिन वो डटी रहीं। आज उनके जाने के बाद उनके किए हुए कामों को लोग याद करते हैं।

इसे भी पढ़े: कब्र से निकाला सोना ही सोना, दंग रह गए अधिकारी

श्रीदेवी की फिल्में

श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया को बहुत समय दिया। उन्होंने जिस भी किसी फिल्म में काम किया वो हिट रही। जैसे-सदमा उसमें उन्होंने एक अलग ही किरदार निभाया जिसने मूवी देखने वाले हर इंंसान को रोने पर मजबूर कर दिया।

चांदनी देखने के बाद लोग उनके डांस के दिवाने हो गए। आज भी किसी की शादी होती है तो इस मूवी के गाने जरूर चलते हैं, क्योंकि इसके गाने के बिना शादी पूरी नहीं लगती।

लम्हें- मूवी में एक्टिंग साधरण, लेकिन उनकी अदाकारी लाजवाब।

बच्चों के प्रति उनका प्यार

श्रीदेवी जितने अच्छे से पर्दे पर अपने किरदार निभाती थी। उतनी अच्छी वो पर्दे के पीछे थी। वो अपने बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार करती थी। जाह्नवी और खुशी उनकी जान थी। वो हमेशा से एक ही सपना देखती थी, कि उनके बच्चे उनसे भी अच्छी कामयाबी पाएं। उनके जाने के बाद जाह्नवी उनके इसी सपने को पूरा करने में लगी हुई है, ताकि उनकी मां जहां कही भी हो उन्हें देखकर हमेशा खुश रहे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली: करोलबाग के होटल में दिखा आग का तांडव, 17 की मौत, कई घायल

उनके जाने के बाद जितना उनका परिवार टूटा उतने ही उनके फैंस। क्योंकि वो सबके दिलों में जो बस गई थी। जैसे ही उनके निधन की खबर मिली हर कोई सदमे में रह गया। जिन्हें कुछ दिन पहले शादी के एक वीडियो में देखा था, अचानक से वो इस दुनिया को छोड़कर चली गई। हैरान करने वाली इस खबर पर कोई भी आसानी से यकीन नहीं कर पा रहा था। लेकिन कहते हैं ना मौत एक सबसे बड़ा सच और जिंदगी सबसेे बड़ा झूठ होता है। बस इस सच के कड़वे घूट पीकर श्रीदेवी को सबने इस दुनिया से विदा दी। आज हम बस उनके कुछ लम्हों को याद करके उन्हें जिंदा रख रहे हैं।