राबड़ी देवी ने 31 लाख की संपत्ति दान में ली- सुशील मोदी

by TrendingNews Desk

राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के सीनियर नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ एक और खुलासा किया है| इस बार सुशील मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ हमला बोला है| दस्तावेजों के आधार पर सुशील मोदी ने कहा कि कांति सिंह,रघुनाथ झा,प्रभुनाथ सिंह के बाद ललन चौधरी नाम के एक शख्स ने भी राबड़ी देवी को जमीन और मकान गिफ्ट किया है| पटना के सगुना में 31 लाख रुपए की संपत्ति ललन चौधरी ने राबड़ी देवी को दान में दे दिया|
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि ललन चौधरी ने 2009 में इस जमीन को 3.97 लाख संपति में खरीदा था उसके पांच साल बाद राबडी देवी को दान दे दिया| उस समय संपति की कीमत 31 लाख रुपए रखी गई थी| सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि लालू यादव को बताना चाहिए कि ललन चौधरी से राबड़ी देवी के क्या रिश्ते हैं? आखिर एक गैर आदमी किसी को कैसे गिफ्ट दे सकता है| मोदी ने कहा कि ललन सीवान के बडहरिया का रहने वाला है| सुशील मोदी ने कहा कि ललन चौधरी लालू के लिए काम करता है और काले धन सफेद करने के लिए ये किया गया है|