बारातियों से भरी बस गड्ढे में पलटी,5 की हालत गंभीर

by TrendingNews Desk

आरा में हुए एक बस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं| हादसे में शामिल लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे| ये घटना आरा-बक्सर मेन रोड पर चंदवा के पास हुई| जानकारी के मुताबिक बक्सर के ढकाईच से भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां पंचायत के कनपहरी गांव लौट रही बारातियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई| घटना के बाद मौके से बस का चालक फरार हो गया| आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल भिजवाया गया जहां से पांच की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है| कई घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है| घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं| चिकित्सकों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है|