आईआरसीटीसी टेंडर घोटाला मामले में तेजस्वी-राबड़ी को कोर्ट से मिली जमानत

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके पुत्र तेजस्वी यादव को शुक्रवार को बढ़ी राहत मिली है। आईआरसीटीसी घोटले से जुड़े मामले में पटियाला हाउस ने उन दोनों को जमानत दे दी है।

इसे भी पढ़ें: इस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ संयोग, इस तरह करें पूजा

तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी आज कोर्ट के सामने पेश हुए। उन्हें कोर्ट ने एक लाख के बांड पर जमानत दे दी। जमानत के लिए लालू यादव को भी कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इसके चलते उनकी जमानत नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर पर सो रहे 15 लोगों को कैंटर ने कुचला, 5 की मौत

बता दें कि, लालू यादव ने गुरूवार को ही रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हालांकि जेल के बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि, लालू यादव की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है। उन्हें खराब सेहत के चलते पहले रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद दिल्ली के एम्स जहां से उन्हें 1 महीने के अंदर छुट्टी मिल गई थी। लेकिन तबीयत में सुधार ना होने के कारण उन्हें फिर मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।