हाफ गर्लफ्रेंड टीम को तेजस्वी की बधाई !

by TrendingNews Desk

राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अर्जुन और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के लिए बधाई दी है| उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि हाफ गर्लफ्रेंड की टीम को शुभकामनाएं जो इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है| ये फिल्म बिहार के लड़के के बारे में है जिसने पूरे देश का दिल जीत लिया|
उधर, डिप्टी सीएम के ट्टीट का जवाब देते हुए चेतन भगत ने भी वेस्ट विशेज के लिए उन्हें थैंक्यू कहा है| साथ ही बिहार सरकार के सपोर्ट देने के लिए उन्हें बधाई दी है| जानकारी के मुताबिक हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म में अर्जुन कपूर बिहार के रहने वाले माधव झा और श्रद्धा दिल्ली की रहने वाली रिया सोमानी का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं.
माधव दिल्ली के कॉलेज में एडमिशन लेने आता है जहां उसकी मुलाकात रिया से होती है| फिल्म माधव और रिया की लव स्टोरी है| मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 मई को रिलीज होगी|