आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें ध्यान

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आज इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसके बाद जो दूसरा ग्रहण लगेगा वो जुलाई महीने में लगेगा। आज लग रहे इस चंद्र ग्रहण की अवधि कुछ 3 घंटे 30 मिनट की होगी। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में लग रहा है। फिलहाल, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह ग्रहण यूरोप, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में दिखाई देगा। लेकिन इसका असर हर जगह पडेगा। धार्मिक मान्यता और ज्योतिषीय में चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों के करने को वर्जित माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख में बरपा बर्फीले तूफान का कहर, लोगों का जीना हुआ बेहाल

चंद्र ग्रहण का समय

  • 21 जनवरी को सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा
  • ग्रहण मध्य- परम ग्रास-सुबह 10 बजकर 42 मिनट
  • ग्रहण स्पर्श समाप्त-सुबह 11 बजकर 13 मिनट
  • ग्रहण समाप्त-दोपहर 12 बजकर 21 मिनट

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के इस नेता ने अमित शाह की बीमारी को लेकर दिया ये विवादित बयान

ग्रहण के समय ना करें ये काम

  • कहा जाता है कि, ग्रहण के समय भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। इसलिए ग्रहण के समय सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
  • कोई भी शुभ कार्य ना करें।
  • ग्रहण के दौरान, नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।
  • खाना-खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: स्वाइन फ्लू का शिकार हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, इस अस्पताल में हैं भर्ती

ग्रहण के समाप्त होने के बाद क्या करें

  • ग्रहण के समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए।
  • पूरे घर को गंगा जल से पवित्र करें।
  • भगवान को स्नान कराएं और उनकी पूजा करें।
  • गरीबों को आटा और जरूरत की साम्रगी दान करें

इसे भी पढ़ें: बिहार में हर तरफ हो रहा है दही-चूड़ा का आयोजन, लालू के घर नहीं दिखी त्योहार की रौनक