आलिया-रणबीर के रिलेशन को लेकर ऋषि कपूर ने दिया ये बयान

by Mahima Bhatnagar

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिय भट्ट का रिश्ता आजकल काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। उनके अफेयर की खबरें किसी से नहीं छिप पाई हैं। इन दिनों उनके परिवारवालों के बीच भी नजदीकियां बढ़ती दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके रिश्ते को लेकर रणबीर के पापा ऋषि कपूर का रिएक्शन सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या-अभिषेक के फैन्स के लिए गुड न्यूज, जाने क्या है मामला

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, जो है वो है सबको पता है, मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। रणबीर के लिए ये शादी करने का सबसे बढ़िया समय है। मैं 27 साल में सेटल हो गया था। रणबीर 35 साल के हो गए हैं। इसलिए उसे शादी के बारे में सोचना चाहिए। रणबीर जिसे पसंद करता है वो उससे शादी कर सकता है। मैं भी अपने नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें: फिल्म के रिलीज के दिन जाह्नवी को याद आई ‘मां’…

इसे भी पढ़ें: हरियाणवी छोरी का नया अवतार, वीडियो वायरल

इनके अफेयर की भनक बहुत पहले ही लग चुकी थी, मौहर सोनम के रिसेप्शन पर लग गई। जब ये जोड़ी एक साथ दिखाई दी। उनकी वो फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।