बिहार के आश्रय ग्रह में महिलाओं को यौन शोषण से बचाने के लिए होगी ट्रांसजेंडर गार्ड की तैनाती

by Mahima Bhatnagar

पटना। बिहार में बेसहारा महिलाओं के लिए बनाए गए आश्रय घर उनके लिए संकट का कारण बनते जा रहे हैं। इन आश्रय घरों में महिलाएं सुरक्षित नहीं बल्कि कई बढ़ी घटनाओं का शिकार होती जा रही हैं, जैसे यौन शोषण। यौन शोषण के कारण महिलाएं आश्रय घर को छोड़कर जा रही हैं। लेकिन अब इस घटनाओं से छुटकारा पाने के लिए सरकार ने एक नया फैसला लिया है। अब इन आश्रय घरों में सुरक्षाकर्मी पुरूष नहीं बल्कि ट्रांसजेंडर होंगे।

इसे भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में भरभरा कर गिरी इमारत, 3 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

ट्रांसजेंडर सुनकर आप चौंके तो नहीं गए। क्योंकि ऐसा सच में होने वाला है। बिहार सरकार ने ट्रांंसजेंडर को सुरक्षाकर्मी बनाने का फैसला इसलिए लिया ताकि बेसहारा महिलाओं को यौन शोषण जैसी घटनाओं से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें: बिहार सरकार की नई मुहिम, ब्लड बैंक को इंटरनेट से किया जाएगा कनेक्ट

आश्रय घर में देह व्यापार का बड़ा मामला आया सामने

आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुजफ्फरपुर के आश्रय घर में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें स्टाफ सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद छपरा में आश्रय घर में एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। इस मामले में भी दो लोगों के गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: हैवानियत: 12 साल की लड़की के साथ 22 लोगों ने 7 महीने तक किया रेप