ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से लोग परेशान, मंडी में बढ़े सब्जी और फलों के दाम

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। क्योंकि उनकी हड़ताल के कारण मंडियों में सब्जियां और फल नहीं पहुंच रही हैं, जिसके कारण फलों और सब्जियों के दाम में उछाल आ रहा है। यह हाल दिल्ली से लेकर, बिहार, यूपी और झारखंड का है।

इसे भी पढ़ें: मराठा आंदोलन: हिंसक हुए प्रदर्शनकारी, फूंकी बस, दो की मौत कई घायल

इतनी बढ़ी फलों और सब्जियों की कीमत

दिल्ली की मंडियों में आवक कम होने के कारण फलों के दाम करीब दस फीसदी और सब्जियों की कीमतों में करीब 25 फीसदी का उछाल आया है। ट्रांसपोर्टरों की मुख्य एसोसिएशन का कहना है कि, अभी सरकार से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। ऐसे में अगर आवश्यक वस्तुओं की किल्लत पैदा होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सूखे के हालात को देखते हुए सरकार ने लिए यह अहम फैसले

सावन शुरू होने के साथ बढ़ेगी परेशानियां

सावन के शुरू होने के बाद यह परेशानियां दोगुनी हो जाएगी। क्योंकि सावन के समय में ट्रको की आवाजाही बाधित हो जाती है, जिसके कारण मंडियों में सामान समय सीमा के अंदर नहीं पहुंच पाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से किसान की फसल का मंडी और मंडी से खुदरा दुकानों तक पहुंचना कम हुआ है। ऐसे में आपूर्ति और कम होने से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: बारिश के बाद मुंबई में फैला इस बीमारी का खतरा, रहें सावधान