‘हरे राम’ लिखा बिकिनी टॉप पहनना वाणी कपूर को पड़ा महंगा, ट्रोलर्स का हुई शिकार

by Mahima Bhatnagar
vani Kapoor

नई दिल्ली। ट्रोल-ट्रोल-ट्रोल आजकल ये शब्द सोशल मीडिया पर काफी सुनाई दे रहा है। इस बार इस ट्रोल का शिकार हुई वाणी कपूर। जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर जो अपनी बिकिनी फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हुईं। दरअसल, आपको बता दें कि, वाणी को लोगों ने उनकी बिकिनी पर लिखे हरे राम को लेकर ट्रोल किया।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर की हालत में नहीं है कोई सुधार, सलामती की दुआएं कर रहे हैं फैंस

इस तरह लोगों ने निकाला गुस्सा

वाणी का फोटो देख लोग भड़क गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना दी। बहुत सारे लोगों ने वाणी कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का इल्जाम भी लगाया। लोगों ने वाणी पर भड़काउ कपड़ों को पहन भगवान का नाम खराब करने का आरोप भी लगाया और उन्हें बायकॉट करने का ऐलान कर दिया। साथ ही यूजर्स ने वाणी के खिलाफ एक्शन लिए जाने की भी मांग की है।

देखिए लोगों ने क्या कहा:

इसे भी पढ़ें: ‘द स्काई इज पिंक’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़, इस किरदार में नज़र आएंगे प्रियंका और फरहान अख्तर

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन ने मनाया अपना 46 वां बर्थडे,सोशल मीडिया पर शेयर की बर्थडे पोस्ट

आपको बता दें कि, पहली ये पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है इससे पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हुए हैं। चाहे वो धर्म को लेकर हो या कोई अन्य बात को लेकर। लेकिन इस बार वाणी की हालत को देखकर लगता है कि, लोग उन्हें नहीं छोड़ने वाले।