महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा,अखंड सौभाग्यवती रहने की कामना

by TrendingNews Desk

पति की लंबी आयु की कामना करते हुए महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से वट सावित्री का पर्व पूरे राज्य भर में मनया| वट सावित्री व्रत के दिन महिलाए वट वृक्ष की पूजा के साथ अपनी पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और अखंड सौभाग्यवती रहने की प्रार्थना करती हैं| इस पर्व के दौरान महिलाएं श्रृंगार कर फलों और मिठाइयों के साथ भगवान का भोग लगाती हैं साथ ही वट वृक्ष को लाल और पीले धागों से बांधती हैं| इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और पूजा के बाद पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद व्रत को विराम देती हैं| मान्यता है कि सावित्री इसी दिन अपने मृत पति सत्यवान के आत्मा को, यमराज से वापस मांग ली थी| अपने सूझ बूझ से सावित्री अपने पति को जिंदा करने में सफल रही थी| बट सावित्री की पूजा दिन के मध्य में की जाती है| क्योंकि सती सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लाकर पति को पुनर्जीवित किया था| उस समय दिन के मध्य था एवं ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या होने के कारण तेज धूप भी था| उसी समय यमराज ने सावित्री को सती सावित्री नाम से सुशोभित किया था| तभी से यह परंपरा जारी है|