2 अक्टूबर के दिन की क्या है खासियत

by Mahima Bhatnagar
2 October

2 अक्टूबर… हमारे राष्ट्र के लिए इस दिन का क्या महत्व है… इसे बच्चा-बच्चा जानता है। इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था… महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता और लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री। जिनके विचारो ने पूरे देश को प्रेरित किया था। एक तरफ जहां गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान के नारे से किसानों को एक नई पहचान दिलाई। देश को एक नई दिशा दिखाई। उन्होंने हमेशा यही सीख दी कि, जो भी करों इच्छा शक्ति से करो।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली- एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारत में हिली धरती

इसी इच्छा शक्ति को लोगों के बीच में बरकरार रखने के लिए कई योजनाओं की शुरूआत इस दिन की गई जानते हैं आप वो योजनाएं क्या थी। अगर नहीं तो हम आपको बताएंगे। लेकिन इसके लिए आप इस वीडियो को अंत तक देखे।

इस दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की उन्होंने लोगों को बताया की जिस राह पर बापू चले उस राह पर चलकर हमें अपने देश को स्वच्छ रखना है। और अपने देश का मान बढ़ाना है। इसलिए इस दिन हर कोई स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनता है और देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देता है।

Swatch Bharat Abhiyan

इसे भी पढ़ें: इस तरह रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर

स्वच्छता के साथ-साथ अब इस दिन सिंगल यूज प्लास्टिक की चीजों पर भी बैन लगेगा इस योजना के तहत देश में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्वच्छता में एक कदम ओर बढ़ेगा देश। इस योजना में आप भी दे सरकार का साथ हमारी ट्रेंडिंग की टीम भी देगी इसमें अपना योगदान।