रेल दुर्घटना रोकने को लेकर भारतीय रेल को विश्व बैंक का सुझाव

by Mahima Bhatnagar
विश्व बैंक

नई दिल्ली: भारत में हाल फिलहाल हुए रेल दुर्घटना ने जहां भारतीय रेल प्रशासन की नींद उड़ा दी तो वही दूसरी तरफ रेल मंत्री सुरेश प्रभु की कुर्सी को खतरे में डाल दिया है।

इन सब के बीच विश्व बैंक ने भारतीय रेल को सुरक्षा मानको में सुधार हेतु कुछ अहम सलाह दिया हैं। जिसमें कहा गया है कि रेल हादसे की घटना को रोकने के लिए भारतीय रेल को तेज रोशनी एवं रेल डिब्बे को गहरे पीले रंग से रंग देना चाहिए साथ ही रेल कर्मचारियों के कपड़े भी गहरे पीले रंग के होने चाहिए जिससे दूर से ही किसी दुर्घटना का पता लगाया जा सके।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल हादसा रोकने को लेकर   विश्व बैंक से  सुझाव मांगा था।जिसके बाद विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट भारतीय रेल को सौप दी है। जिसमें रेल हादसे को रोकने को अहम सुझाव दिया गया है।