समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल, देखें तस्वीरें

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। आपने चीन की लंबी वॉल के बारे में सुना होगा, देख भी होगा। लेकिन आज हम आपको बताएंगे चीन में समुद्र पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल जिसको आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है। 55 कि.मी लंबा पुल चीन के मकाऊ को झुहेई शहर को जोड़ेगा। जिसका उद्घाटन किया चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने। जिसपर सामान्य यातायात बुधवार से खोल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में आज राहुल गांधी भरेंगे हुंकार, लगातार करेंगे जनसभाएं

तीन घंटे का सफर 30 मिनट में

पुल शुरू होने के बाद चीन से हांगकांग पहुंचने में तीन घंटे की जगह सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। यह पुल दक्षिण चीन सागर पर पर्ल नदी डेल्टा के पूर्वी और पश्चिमी छोर को जोड़ेगा। इसका निर्माण 2009 में शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़ें: खराब तबीयत के कारण पटना के एम्स में भर्ती हुए सीएम नीतीश कुमार, चल रहा है चेकअप

कुछ हिस्सा सुरंगनुमा

यह पुल छह लेन का है और इसका कुछ हिस्सा सुरंगनुमा है। यह 22.9 किमी समुद्र के ऊपर तो 6.7 किमी सुरंग से होकर गुजरता है। इस सुरंग की गहराई 4.4 मीटर है।

खासियत

  • 20 अरब डॉलर खर्च हुए निर्माण में
  • 80 हजार टन है पुल का वजन
  • 04 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हुआ
  • 11.4 मीटर ऊंचा है यह पुल
  • 8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप झेल सकता है

इसे भी पढ़ें: इस रात बरसेगा चंद्रमा से अमृत