दिल्ली: यमुना में बढ़ा पानी का जलस्तर, बंद हुआ पुराना लोहे का पुल

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। युमना नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी खतरे के निशाने के ऊपर पहुंच गया है। जिसके कारण यमुना नदी के ऊपर बने पुराने लौहे के पुल पर यातायात को बंद कर दिया गया है। साथ ही सात यमुना से सटे निचले इलाकों को भी खाली कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार: 5 साल में लाई गईं थी 450 लड़कियां, इतनी हुईं रेप जैसी घटना का शिकार

दिल्ली सरकार ने जारी किए सुरक्षा के निर्देश

खबर है कि, दिल्ली सरकार ने नदी की स्थिति पर नजर रखने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष और चौबीसों घटें काम करने वाले आपात संचालन केंद्र स्थापित किए हैं।

इसे भी पढ़ें: भारी बारिश के कारण धंसी पटना की बेली रोड, सीएम ने किया निरीक्षण

यमुना में लगातार बढ़ रहा है, पानी

सोमवार सुबह की बात की जाए तो यमुना का जलस्तर खतरे के निशान यानि 204.83 से काफी ऊपर 205.62 तक आ गया है। इसी बीच खबर है कि हथिनी कुंड बैराज से आज और पानी दिल्ली पहुंचने वाला है। इससे राजधानी में स्थिति और बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: आज सुर्ख लाल दिखेगा चांद, बंद हुए मंदिरों के कपाट

आपको बता दें कि, इससे पहले भी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा होती रही है। इससे लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यमुना से सटे निचले इलाके पहले ही खाली करा लिए जाते हैं, ताकि किसी तरह की घटना ना घटे।