DDLJ जिसने अभी तक नहीं छोड़ा लोगों के दिलों पर राज करना

by Mahima Bhatnagar
DDLJ

नई दिल्ली। राज-सिमरन की जोड़ी जिसने ना जाने कितने प्यार के परवानों को उड़ना सिखाया। ये बताया कि, जिसे दिल से चाहो वो आपको जरूर मिलता है। जिसके बाद ना जाने कितने प्यार करने वाले मिले और एक हुए। आज भी कोई प्यार का पंछी दिखता है तो एक ही बात याद आती है, ये देखो आज के राज और सिमरन जा रहे हैं।

Source: YashRaj

इसे भी पढ़ें: Kajol- Aishwarya की तरह ये एक्ट्रेसेस मां बनने के बाद भी हैं बॉलीवुड में सुपरहिट

अगर हम बात करें इस मूवी की तो इस मूवी ने ना जाने कितने दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। आज भी ये मूवी मुंबई के मराठा थिएटर में लगती है और लोग इसे देखने पहुंचते हैं। क्योंकि लोग नहीं चाहते कि उनके राज और सिमरन उनसे दूर हो।

इसे भी पढ़ें: कौन है अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली पायल घोष

आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टर के तौर पर ये पहली फिल्म

Source: YashRaj

आदित्य चोपड़ा की डायरेक्टर के तौर पर ये पहली फिल्म थी और इस फिल्म के सहारे शाहरुख और काजोल ने स्टारडम हासिल करने में कामयाबी पाई थी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर्स यशराज ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को शेयर किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि ये फिल्म अगर इस दौर में रिलीज होती तो 500 करोड़ से ऊपर की कमाई करती। तरण के इस पोस्ट में लिखा था- यशराज स्टूडियो ने दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। ये फिल्म साल 1995 में चार करोड़ रुपयों में बनी थी। इस फिल्म ने भारत में 89 करोड़ और विदेशों में 13 करोड़ पचास लाख की कमाई की थी। अगर आज के हिसाब से इस राशि को देखा जाए तो 2020 में डीडीएलजे की कमाई भारत में 455 करोड़ और विदेशों में 69 करोड़ मानी जाएगी। मतलब ओवरऑल कलेक्शन 500 करोड़ से ऊपर।

इसे भी पढ़ें :ड्रग्स कनेक्शन में आए 5 एक्ट्रेस के नाम, NCB करेगी जांच

लंदन में मिलेगा डीडीएलजे को सम्मान

बता दें कि ये पहली बार है जब बॉलीवुड की किसी फिल्म को लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में सम्मान मिलने जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों शाहरुख-काजोल का खूबसूरत स्टैच्यू लगाया जाएगा। हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि इस बार दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी एक सीन ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ में शामिल किया जाएगा।लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में मैरी पॉपिंग, मिस्टर बीन, पैडिंग्टन, सुपरहीरो बैटमैन, हैरी पॉटर, लॉरेल एंड हार्डी जैसे किरदारों की भी प्रतिमाएं लगी हुई हैं। अब शाहरुख-काजोल भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में बॉलीवुड सेलेब्स, न्याय की मांग जारी

गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा मंदिरा बेदी, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, परमीत सेठी जैसे कई सितारे नजर आए थे। फिल्म के 25 साल होने पर शाहरुख और काजोल ने भी अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर फिल्म के कैरेक्टर्स का नाम रख लिया था।

इसे भी पढ़ें: बेबाक बोल ही नहीं बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती है बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत