नॉर्थ कोरिया ने जापान के ऊपर से फिर दागी मिसाइल

by TrendingNews Desk
उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया का तानाशाह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। दुनिया के कई देश उसे लगातार चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन वो किसी की भी सुनने को तैयार नहीं है। नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर जापान के ऊपर से मिसाइल दाग दी है। यह मिसाइल उत्तरी जापान से होते हुए प्रशांत महासागर में जार गिरी। अभी कुछ ही दिनों पहले उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक और मिसाइल दागा था, उस वक्त भी अंतरर्राष्ट्रीय समुदाय ने उत्तर कोरिया कि इस हरकत की निंदा की थी। जापान ने उत्तर कोरिया की इस कार्रवाई को उकसावे वाली कृत्य कहा है। जापान का कहना है कि अब समय आ गया है कि उत्तर कोरिया को सबक सिखाया जाए।

आपको बता दें कि उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल प्योंगयांग के पास सुनान जिले से दागी। इसने लगभग 3,700 किलोमीटर का सफर तय किया।  तक जा सकता था। इसने लगभग 3,700 किलोमीटर का सफर तय किया। उत्तर कोरिया फरवरी 2017 के बाद से अब तक 14 परीक्षणों के दौरान 21 मिसाइलें दाग चुका है।