35 साल के एक शख्स ने रचाई गुड़िया से शादी, किए इतने पैसे खर्च

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोकियो से एक मजेदार और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जिसको पढ़कर आप भी दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि, वहां एक व्यक्ति ने एक गुड़िया से शादी कर ली है। जी हां गुड़िया अगर आप सोच रहे हैं कि, कोई छोटी बच्ची तो वो नहीं बल्कि एक खिलौने वाली गुड़िया के साथ उसने शादी रचाई है। यह एक वर्चुएल रिएलिटी होलोग्राम है। दिलचस्‍प बात यह है कि उस्ताद ने अपनी शादी में 11 लाख रुपये खर्च भी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, मैदान में उतरे 1079 उम्मीदवार

आपको बता दें कि, अकिहीको कोंडो 35 साल के हैं। उन्होंने हाल ही एक वर्चुएल रियलिटी होलोग्राम से शादी कर ली है। उनका कहना है कि, उन्होंने शादी इसलिए की वह ना तो धोखा देती है, ना ही बूढ़ी होती और ना मरती है।

इसे भी पढ़ें: केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश कुमार हैं एनडीए का चेहरा!

कोंडो ने पार्टी भी रखी थी। 13645 यूरो उन्होंने शादी में भी खर्च किए, यानी भारतीय करंसी के हिसाब से मामला 11 लाख रुपये का बैठा। शादी में अपनी मम्मी और रिश्तेदारों को भी बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। क्या-क्या हो रहा है ना दुनिया में।