कैदियों के दो गुट भिड़े,कई घायल

by TrendingNews Desk

आरा के मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई| इस झड़प में आधा दर्जन कैदी घायल हो गए| कैदियों के एक गुट ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी बुटन चौधरी की जमकर धुनााई कर दी| जेल के अंदर की हालत को बिगड़ता देख जेल प्रशासन ने काफी तादाद में पुलिस वालों को मंगवाया तब जाकर मामला शांत हो सका| पुलिस ने भी जेल के अंदर जमकर लाठियां भांजी और गुस्साए कैदियों को नियंत्रण में किया| फिलहाल जेल के अंदर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है|