एक्शन में योगी की पुलिस,अपह्रत उद्योगपति को कुछ घंटों में ही छुड़ाया

by TrendingNews Desk

यूपी में खराब कानून व्यवस्था का आरोप झेल रही योगी आदित्यनाथ की पुलिस अब एक्शन में है| पुलिस ने फिरोजाबाद से अपह्रत उद्योगपति को कुछ घंटों में ही बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है| उद्योगपति संजय मित्तल अपने ऑफिस जाने के लिए घर से निकले थे कि घर से कुछ ही दूरी पर हाइवे से अपराधियों ने उनका अपहरण कर पुलिस को बड़ी चुनौती दी| घटना की जानकारी मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस एक्शन में आ गई और उन्होंने उद्योगपति को किडनैपरों के चंगुल से टुंडला के पास बसई गांव से आजाद करा लिया| इस दौरान कहा ये भी जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस कार्रवाई की पल-पल की खबर लेते रहे|
बताया जा रहा है कि उद्योगपति की बरामदगी के साथ ही एक आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है| पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है जिसे अपहर्ताओं का ही बतााया जा रहा है | अगवा उद्योगपति के पिता को भी 20 साल पहले फिरौती के लिए किडनैप किया गया था| कहा जाता है कि तब वे 1 करोड़ रूपये की फिरौती देकर अपराधियों के चंगुल से छूटे थे|