अरुणाचल प्रदेश

इतिहास

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इस प्रदेश की सीमाएं नागालैंड और असम से मिलती है। ईटानगर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक दृष्टि से पूर्वोत्तर के राज्यों में यह सबसे बड़ा राज्य है। इसका अधिकांश भाग हिमालय से ढका है, अरुणाचल प्रदेश के करीब 61000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र जंगलों से ढका है।

अरुणाचल प्रदेश के नागरिकों के जीवनयापन का मुख्य आधार कृषि है। इस प्रदेश की अर्थव्यवस्था ‘झूम’ खेती पर ही आधरित है। आजकल नकदी फसलों जैसे- आलू, और बागबानी की फसलें जैसे सेब, संतरे और अनन्नास आदि की यहां खेती की जाती है। अरुणाचल प्रदेश की मुख्य फसलों में चावल, मक्का, बाजरा, गेहूँ, जौ, दलहन, गन्ना, अदरक और तिलहन हैं।

  • अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या (2012) – 12.6 लाख
  • मुख्य पर्यटन स्थल – तवांग, रोइंग, ईटानगर, बोमडिला, जाइरो
  • अरुणाचल प्रदेश की भाषा – हिंदी, डफला, मिश्री, गल्लोंग, मोनपा

अरुणाचल प्रदेश का रहन-सहन

अरुणाचल प्रदेश के कुछ महत्त्वपूर्ण त्योहारों में ‘अदीस’ समुदाय का ‘मापिन और सोलंगु’, ‘मोनपा’ समुदाय का त्योहार ‘लोस्सार’, ‘अपतानी’ समुदाय का ‘द्री’, ‘तगिनों’ समुदाय का ‘सी-दोन्याई’, आदि त्योहार शामिल हैं।

लेटेस्ट ट्रेंडिंग वीडियो

[fwduvp preset_id=”Side Bar” playlist_id=”Main Video Playlist”]