इतिहास
बिहार भारत के उत्तर भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है। बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश स्थित है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल में विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सामान्य योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। बिहार ने कृषि के दम पर और अपने मेधा को लेकर उन्नति की है। आई आई टी और यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा में लगभग हर बार बिहार के प्रतिभागी अव्वल होते हैं।
- बिहार की जनसंख्या (2011) – 9.9 करोड़
- मुख्य पर्यटन स्थल – बोध गया, पावापुरी, पटना
- बिहार की भाषा – हिंदी, अंगिका, भोजपुरी, मगही, उर्दू और मैथिली
बिहार का रहन-सहन
बिहार अपने खानपान की विविधता के लिए प्रसिद्ध है। शाकाहारी तथा मांसाहारी दोनो व्यंजन पसंद किये जाते हैं। मिठाईयों की विभिन्न किस्मों के अतिरिक्त अनरसा की गोली, खाजा, मोतीचूर लड्डू, तिलकुट यहाँ की खास पसंद है। सत्तू, चूड़ा-दही और लिट्टी-चोखा जैसे स्थानीय व्यंजन तो यहां के लोगों को काफी पसंद हैं।
न्यूज़ बिहार
लेटेस्ट ट्रेंडिंग वीडियो
[fwduvp preset_id=”Side Bar” playlist_id=”Main Video Playlist”]