इतिहास
भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है दिल्ली। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं। दिल्ली 1484 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। दिल्ली के दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह भारत का प्राचीन शहर है। इसका इतिहास सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है।
महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक और सांस्कृतिक शहर के रूप में उभरी। 1639 में मुगल बादशाह शाहजहां ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो 1679 से 1857 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। 1947 में पूर्ण रूप से स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। आज के समय में दिल्ली में विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोग रहते हैं।
- दिल्ली की जनसंख्या (2011) – 2.54 करोड़
- मुख्य पर्यटन स्थल – इंडिया गेट, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायू का मकबरा, पुराना किला
- दिल्ली की भाषा – हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी।