इतिहास
नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। नागालैण्ड राज्य में कुल 14 जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है।
पिछले डेढ़ दशकों में, राज्य में हिंसा काफी कम हुई है, जिससे राज्य की वार्षिक आर्थिक विकास दर 10% के करीब पहुंची है, और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेज़ी से विकसित हो रहा राज्य बन पाया है।
नागालैण्ड में सबसे उंची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उंचाई 3840 मी है। यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएं नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं। यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है।
मुख्य पर्यटन स्थल–
सिलिकॉन लेक, कोहिमा वॉर सेमेट्री, नागा हिल्स
नागालैंड की जनसंख्या 2012- 22.8 लाख
नागालैंड की भाषा– अंगामी, एओ, चखेसंग, चांग, खिामनीउंगन, कुकी, अंग्रेजी