इतिहास
पंजाब उत्तर-पश्चिम भारत का एक राज्य है। जिसका एक क्षेत्र भारत का हिस्सा है, और दूसरा हिस्सा पाकिस्तान का। पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है जोकि हरियाणा राज्य की भी राजधानी है। पंजाब के प्रमुख नगरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं।
- पंजाब की जनसंख्या (2011) – 2.8 करोड़
- मुख्य पर्यटन स्थल – अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा
- पंजाब की भाषा – पंजाबी, हिन्दी
पंजाब का रहन-सहन
1947 भारत का विभाजन के बाद बर्तानवी भारत के पंजाब सूबे को भारत और पाकिस्तान दरमियान विभाजन दिया गया था। 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हो गया और नतीजे के तौर पर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए और पंजाब का मौजूदा राज बना। यह भारत का अकेला सूबा है जहां सिख बहुमत में हैं। वहीं कृषि पंजाब का सबसे बड़ा उद्योग है, यह भारत का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक राज्य है। यहां के प्रमुख रूप से वैज्ञानिक साज़ों सामान, कृषि, खेल और बिजली सम्बन्धित माल, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण, वित्तीय रोज़गार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन किया जाता है।