तमिलनाडु

इतिहास

तमिलनाडु भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। तमिलनाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि, कोयम्बतूर, सेलम, तिरूनेलवेली हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु राज्य प्राकृतिक रूप से पूर्वी तट पर समतल प्रदेश तथा उत्तर और पश्चिम में पहाड़ी क्षेत्रों के बीच विभाजित है। पूर्वी मैदान का सबसे चौड़ा हिस्सा उपजाऊ कावेरी के डेल्टा पर है और आगे दक्षिण में रामनाथपुरम और मदुरै के शुष्क मैदान हैं। राज्य के समूचे पश्चिमी सीमांत पर पश्चिमी घाट की ऊंची शृंखला फैली हुई है। पूर्वी घाट की निचली पहाड़ियां और सीमांत क्षेत्र, जो स्थानीय तौर पर जावडी, कालरायण और शेवरॉय कहलाते हैं, प्रदेश के मध्य भाग की ओर फैले हैं।

तमिलनाडु हस्तशिल्प कला के लिए भी जाना जाता है। जैसे हथकरघे का रेशम, धातु की मूर्तियां चमड़े का काम, क़लमकारी आदि।

मुख्य पर्यटन स्थल

चेन्नई, ममल्लापुरम, पूंपुहार, कांचीपुरम, कुंभकोणम, धारासुरम, चिदंबरम, तियअन्‍नामलै, श्रीरंगम, मदुरै, रामेश्वरम

तमिलनाडु की जनसंख्या (2013) – 6.79 करोड़

तमिलनाडु की भाषा – तमिल

Tamil Nadu Map