उत्तराखण्ड

इतिहास

उत्तराखण्ड उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण 9 नवंबर 2000 को कई वर्षों के आन्दोलन के बाद भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। साल 2000 से 2006 तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी 2007 में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएं उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं।

पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। साल 2000 में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म और भारत की सबसे बड़ी नदियां गंगा और यमुना का तीर्थस्थान है, जो गंगोत्री और यमुनोत्री के नाम से जाना जाता है। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है।

  • उत्तराखण्ड की जनसंख्या (2011) – 1.01 करोड़
  • मुख्य पर्यटन स्थल – हरिद्वार, देहरादून, मसूरी, रानीखेत, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, चोपटा
  • उत्तराखण्ड की भाषा – ब्रजभाषा, गढ़वाली, कुमांऊनी, हिन्दी
Uttarakhand Map