दुनिया में कहां-कहां है शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, पढ़ें यहां

by Mahima Bhatnagar
shiva

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जो भारत का मान बढ़ा रही है। गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर बनी सरदार पटेल की इस प्रतिमा का उद्घाटन खुद पीएम मोदी ने किया था। बता दें कि यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची बनाई गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मूर्ति के साथ-साथ हमारे देश में भगवान शिव की भी सबसे ऊंची प्रतिमा तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: बिहार में आरजेडी को लगा झटका, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए गए विधायक इलियास हुसैन

कैलाशनाथ महादेव, नेपाल

भगवान श‍िव की ऊंची प्रतिमाएं भारत के अलावा नेपाल और मॉरिशस जैसे देशों में भी बनी हुई हैं। लेकिन जब बात सबसे ऊंची प्रतिमा की आती है, तो फिलहाल यह तमगा नेपाल के पास है। वहां चित्तपोल सांगा जिला भक्तापुर में भगवान शिव की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है। इसकी ऊंचाई 143 फीट है। साल 2010 में बनकर तैयार हुई इस प्रतिमा को बनाने में 6 साल और 11 करोड़ रुपये की लागत आई।

इसे भी पढ़ें: 35 साल के एक शख्स ने रचाई गुड़िया से शादी, किए इतने पैसे खर्च

 

मुरूदेश्वरा, कर्नाटक

विश्व की दूसरी सबसे ऊंची शिव की मूर्ति अरब सागर के तट पर कर्नाटक में बनी हुई है। इसे मुरूदेश्वरा कहते हैं। यहां भगवान शिव की बैठी हुई मुद्रा है। इस मूर्ति की ऊंचाई 37 मीटर यानि लगभग 123 फीट कहते हैं।यहां भगवान शिव का आत्मलिंग स्थापित है, जो रामायण काल से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, मैदान में उतरे 1079 उम्मीदवार

मंगल महादेव, मॉरिशस

मॉरिशस में भगवान शिव का एक विशाल मंदिर झील के किनारे बना हुआ है। यहां पर भगवान शिव की खड़ी मुद्र में मूर्ति है। यह मूर्ति 108 फीट ऊंची है।