मोदी कैबिनेट का विस्तार, 13 मंत्रियों ने ली शपथ

by TrendingNews Desk
सपथग्रहण समारोह

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैबिनेट विस्तार हो गया है। कुल 13 मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। नए कैबिनेट में 4 राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है जबकि 9 नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया गया है। जिन चार मंत्रियों को पदोन्नति दी गई है उनमें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हैं।

इसके अलावा पूर्व राजनयिक हरदीप सिहं पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (सांसद), पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह (सांसद), पूर्व नौकरशाह अल्फोंस कन्नान्थनाम और सासंदों अश्विनी चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े और राजकुमार सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है।