मानसून ने दी बिहार में दस्तक, 48 घंटों के भीतर इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

by Mahima Bhatnagar

पटना। बारिश का नाम सुनकर हर किसी का मन खुशी से झूमने लगता है। क्योंकि मई-जून की गर्मी लोगों को इतना तपा देती है कि, वो बहुत परेशान हो जाते हैं। उनके दिल और दिमाग में बस एक ही बात चलती है, ये बारिश कब होगी। हम आपको बता दें कि, अब आपको गर्मी से डरने की जरूरत नहीं क्योंकि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ना शुरू हो गया है। बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। जी हां जो लोग बिहार के रहने वाले उन्हें गर्मी से राहत मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: मैट्रिक बोर्ड के आज घोषित होंगे नतीजे, इन वेबसाइट पर करें चेक

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 48 घंटों के भीतर मानसून उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा, और महीने के अंत तक दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में बादल छा जाएगे।

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस मंदिर में माता दिखाती हैं अद्भुत लीला, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इन-इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून

आपको बता दें कि, मानसून ओडिशा के कई हिस्सों में पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने कहा कि 48 घंटों के भीतर मानसून के और प्रगति करने की उम्मीद है। स्थितियां इसके अनुकूल बनी हुई है। इस दौरान मानसून पूरे गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में छा जाएगा। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, लोकल ट्रेन की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक