मां है जान उससे है जहान- हैप्पी मदर्स डे

by Mahima Bhatnagar

नई दिल्ली। मां खूबसूरत शब्द, खूबसूरत लफ्ज और खूबसूरत अहसास। मां से ही होती है हमारी सुबह और रात। वो नहीं दिखती है तो ऐसा लगता है कि, जैसे हमारी किताब का एक पन्ना अधूरा रह गया है। मां से ही हमारी दुनिया है… हमारी सांसे हैं। ये नहीं तो हमारा कोई वजूद नहीं।

इस दुनिया में लाने वाली वो, हमें इस दुनिया के बारे में समझाने वाली वो। हमारा अच्छा बुरा समझाने वाली वो। इसलिए ही तो भगवान ने हमारे लिए बनाई है मां।

आज है मदर्स डे, आप भी अपनी मम्मी को बहुत प्यार करते हैं तो आप आज के दिन अपनी मदर इंडिया को अच्छा महसूस कराए। उनकी वो सारी इच्छा पूरी करें जो वो आपसे कभी नहीं कह पाती। उन्हें दे आज का अपना पूरा दिन।

आज के दिन अपनी मां को इस तरह कराए स्पेशल महसूस

  • आप उनके साथ घूमने का प्लान बनाए।
  • उनका मनपसंद खाना बनाकर अपने हाथों से उन्हें खिलाएं।
  • जो चीज उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब है, वो दें।
  • उन्हें अच्छा सा गिफ्ट दें, जिसको देखकर वो खुश हो जाए।
  • अपना सारा समय उन्हें दें।
  • उनसे बातें शेयर करें।

अगर आप ऐसा करेंगे तो वो कहेंगी कुछ नहीं बस एक ही बात बोलेगी… बेटा आई लव यू। उनके दिल में छुपे प्यार की झलक आपको जरूर दिखाई देगी। फेसबुक पर कई लोग अपनी मां के साथ अपनी फोटो लगाएंगे, अच्छा सा मेसेज भी डालेंगे। लेकिन अगर आप वही मेसेज उन्हें सुनाएंगे अपने सामने बैठाकर तो वो आपको गले जरूर लगाएगी। गले लगाने की जो फिलिंग उस समय आपको आएगी वो आपको पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे।

इसलिए जाए और अपनी मां का यह दिन स्पेशल मनाए, क्योंकि वो आपका इंतजार आपकी फ्रिक पूरी जिंदगी जो करती है। आज आपकी बारी है, उनका इंतजार करने की उन्हें स्पेशल फील कराने की।

हम तो बस यही कहेंगे… इस दुनिया की सारी मदर्स को हमारी तरफ से… हैप्पी मदर्स डे।