‘रामायण’ पर बनेगी 500 करोड़ रुपए की फिल्म…

by TrendingNews Desk
रामायण

रामायण पर जल्द ही बनेगी फिल्म। जी हां, हिंदी सिनेमा इस महाकाव्य पर जल्द ही फिल्म बनाने की तैयारी कर रहा है। यह फिल्म 500 करोड़ रुपए की होगी। खास बात यह भी है कि इस फिल्म के लिए तीन निर्माताओं अलू अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मंतेना ने हाथ मिलाया। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में बनेगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर एक साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। 1987-88 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली रामानंद सागर की रामायण और फिर 2008 में सागर आर्ट्स द्वारा इस महाकाव्य को एक बार फिर नए परिवेश में बनाया गया था। अब वे इस समय महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाना चाहते हैं।