मुंबई के कामगार अस्पताल में लगी भीषण आग, 6 महीने के बच्चे समेत 8 की मौत, कई घायल

by Mahima Bhatnagar
fire

नई दिल्ली। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कामगार अस्पताल में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। इस आग में 6 महीने के बच्चे समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 150 लोग झुलस गए। हादसे में शिकार लोगों के मरने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 3 फायरमैन के अलावा 173 लोगों को अस्पलात में भर्ती कराया गया है। 26 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इसे भी पढ़ें: तीन राज्यों में बीजेपी की हार पर प्रशांत किशोर ने कही ये बात

हैरानी तो ये है कि अस्पताल को एनओसी भी नहीं मिला था। 15 दिन पहले अस्पताल ने फायर सेफ्टी को लेकर एनओसी के आवेदन किया था, लेकिन फायर डिपार्टमेंट ने इसे नाकाफी मानते हुए खारिज कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने तीसरी बार संभाली राजस्थान की कमान, सचिन बने डीप्टी सीएम

अंधेरी (वेस्ट) के कूपर अस्पताल में 24 लोगों को एडमिट कराया गया, जिसमें 2 की मौत हो गई। पी ठाकरे अस्पताल में 33 लोगों को एडमिट कराया गया जिसमें से 10 को छुट्टी दे दी गई है, हालांकि अभी भी 23 लोग अस्पताल में एडमिट हैं। होली स्प्रिट अस्पताल में भर्ती कराए गए 48 लोगों में से एक की मौत हो गई है जबकि शेष का इलाज चल रहा है। सेवेन हिल्स अस्पताल के 65 लोग एडमिट कराए गए हैं। यहां पर 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 15 को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। पोवाई के हीरानंदानी अस्पताल, शताब्दी अस्पताल और सिद्धार्थ अस्पताल में भी कई लोग भर्ती कराए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने किया पलटवार

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया दिया जाएगा।