सीवान में एक शख्स को मारी गोली, भीड़ ने ली आरोपी की जान

by TrendingNews Desk
बिहार

सीवान : जिले में अपराधियों ने आज जमकर उत्पात मचाया। पहले एक कुख्यात ने एक शख्स को गोली मार दी और उसके बाद भीड़ ने पकड़कर आरोपी की हत्या कर दी। मामला हुसैनगंज थाने के बधौनी का है। यहां सबसे पहले हसरत मियां उर्फ छोटकू मियां ने खेत में काम कर रहे एक शख्स खुर्शीद अहमद को गोली मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि खुर्शीद अहमद अपने खेत में काम कर रहे थे, इस दौरान छोटकू मियां से उनकी किसी बात पर तकरार हो गई। यह तकरार इतना आगे बढ़ गया कि छोटकू मियां ने खुर्शीद पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में छोटकू मियां जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश ने किया राजगीर महोत्सव का उद्घाटन

इस वारदात के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और एक जगह जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने छोटकू मियां को धर दबोचा। भीड़ ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर उसे कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हसरत मियां आपराधिक प्रवृति का शख्स था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।