कतर में फंसा नवादा का शैलेश

by TrendingNews Desk

नवादा जिले का रहने वाला शैलेश पिछले कुछ दिनों से कतर में फंसा हुआ है| यहां परिजन उसके सुरक्षित होने की कामना उपरवाले से कर रहे हैं| जानकारी के मुताबिक शैलेश को वहां खाने के लिए भी रुपए नहीं हैं,जिस कंपनी में वो काम कर रहा है उस कंपनी ने पिछले दो महीने से उसे तनख्वाह नहीं दी है| जितनी सैलरी उसे मिल रही थी उसे भी घटाकर आधी कर दी गयी है| शैलेश अब किसी तरह कतर से अपने घर आना चाह रहा है, लेकिन कंपनी ने उसका वीजा और पासपोर्ट जब्त कर लिया है, जिससे वो वहां भारी मुश्किलों का सामना कर रहा है|
बता दें कि कतर के साथ सऊदी अरब और यूएई सहित छह देशों ने राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं, जिसके बाद कतर में आर्थिक मंदी छा गई है| इसकी वजह से वहां कई देशों के नागरिक फंस गए हैं| इसी सिलसिले में शैलेश भी वहां फंस गया है और दिन-रात अपने देश वापस लौटने की राह देख रहा है|