NDA में लौट आएं नीतीश-रामविलास

by TrendingNews Desk

लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बीजेपी कार्यालय में आरजेडी कार्यकर्ताओं के हमले की निंदा की है| उन्होंने ट्वीट कर इसकी तीव्र निंदा की और इसे लोकतंत्र के लिए सही नहीं बताया| साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एनडीए में लौटने की भी बात कही| उन्होंने ट्वीट कर इसे राजद का भ्रष्टाचार छुपाने के लिए राजद का हथकंडा बताया और कहा कि आरजेडी का ये नुस्खा काफी पुराना है| साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार से कानून-व्यवस्था सख्त बनाए रखने की बात भी कही|
उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार एनडीए में आते हैं तो उनका स्वागत है। हमले की खबर मिलते ही पासवान ने लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, ललन पासवान व विष्णु पासवान को भाजपा कार्यालय जाकर घटना की जानकारी लेने को कहा।