सीएम को करना पड़ा विमान का इंतजार !

by TrendingNews Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ देर के लिए रांची एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार करना पड़ा| दरअसल नीतीश कुमार एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रांची गए थे और बाद में उन्हें दिल्ली जाना था,लेकिन कोलकाता से रांची आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट समय पर रांची नहीं आ सकी| एयर एशिया की जो फ्लाइट जो रांची आनेवाली थी और जिससे नीतीश कुमार को रांची जाना था उसमें कोलकाता से उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आ गयी| इसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कोलकाता के एयरपोर्ट पर ही करवानी पड़ी| जांच के दौरान फ्लाइट इंजीनियर ने फ्लाइट को दोबारा उड़ने की अनुमति नहीं दी| इसके चलते नीतीश कुमार को काफी देर तक रांची एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा| बाद में उन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना किया गया|